IND-W vs SL-W: भारत-श्रीलंका टक्कर को तैयार, इतने बजे शुरू होगा मैच, टीम में होंगे बड़े बदलाव!
IND-W vs SL-W 3rd WT20 Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना दबदबा बनाए हुए है। पांच मैचों की इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों को जीतकर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है। अब सबकी नजरें शुक्रवार यानी 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में होने वाले तीसरे टी-20 मैच पर हैं, जहां भारत की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
पहले दो मैचों में भारत को मिली जीत (IND-W vs SL-W 3rd WT20 Match)
विशाखापत्तनम में खेले गए पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने एकतरफा खेल दिखाया है। पहले मैच में 8 विकेट और दूसरे मैच में 7 विकेट की शानदार जीत ने श्रीलंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी अच्छी लय में है, वहीं गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और स्नेह राणा ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बांधे रखा है।

इतने बजे शुरू होगा मैच
क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। शुक्रवार, 26 दिसंबर को यह मैच शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा, जिसके लिए टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में इस मुकाबले को फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए देख सकते हैं। वहीं जियोस्टार ऐप और वेबसाइट लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठाया जा सकता है।
श्रीलंका के लिए 'करो या मरो' की स्थिति
श्रीलंकाई टीम के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है। अगर वे आज का मैच हारती हैं, तो सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी। कप्तान चमारी अटापट्टू से टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी, क्योंकि उनके बल्ले से रन निकलना श्रीलंका की जीत के लिए अनिवार्य है। वहीं भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने से पहले सीरीज जीत सुनिश्चित करना चाहेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (संभावित)
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
श्रीलंका महिला टीम: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यंगना (विकेटकीपर), मलकी मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।












Click it and Unblock the Notifications