केएल राहुल की कप्तानी में जिम्बॉब्वे के खिलाफ वनडे खेलने हरारे पहुंची टीम इंडिया
नई दिल्ली, 14 अगस्त: जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शनिवार को हरारे में पहुंच चुके हैं। भारत और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 18, 20 और 22 अगस्त को हरारे में खेली जाएगी। (फोटो सौजन्य- @ZimCricketv Twitter)

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत के कार्यवाहक मुख्य कोच हैं। केएल राहुल स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी से स्वस्थ होने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं और टीम का नेतृत्व करेंगे।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर की जिसको कैप्शन दिया, "वे अभी यहां हैं। भारत अभी हरारे में 18, 20 और 22 अगस्त को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए हरारे में उतरा है।"
शिखर धवन को शुरुआत में इस दौरे के लिए कप्तान के रूप में नामित किया गया था, लेकिन केएल राहुल के फिट होने के बाद उनसे कप्तानी ले ली गई और राहुल को सौंप दी गई। अब धवन उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। धवन ने पिछले महीने वेस्टइंडीज को 3-0 से शिकस्त देने के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।
यह एक छोटा टूर है जहां पर वरिष्ठ खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को जगह नहीं दी गई है।
जबकि वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और दीपक चाहर ने चोटों से उबरने के बाद वनडे टीम में वापसी की। राहुल त्रिपाठी टीम में नामित दूसरा नया चेहरा थे।
भारत की एकदिवसीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर
यह दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा और हरारे तीनों एकदिवसीय मैचों की मेजबानी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications