Sanju-Sanju के नाम से गूंज रहा था स्टेडियम, खिलाड़ी ने कुछ ऐसे पूरी की पब्लिक डिमांड
सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सोमवार 22 अगस्त को खेला जाएगा। दूसरे मैच में 43 रन की नाबाद पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
नई दिल्ली, 21 अगस्त: भारतीय टीम ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के साथ ही केएल राहुल की अगुआई वाली टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सोमवार 22 अगस्त को खेला जाएगा। दूसरे मैच में 43 रन की नाबाद पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
Recommended Video

संजू का वीडियो वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर संजू सैमसन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, जब टीम इंडिया को जीत के लिए 1 रन की दरकार थी, तभी पूरा स्टेडियम संजू-संजू के शोर से गूंज उठा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मौजूद सभी फैंस संजू सैमसन का नाम का नारा लगाने लगे। मानो सभी ये चाहते थे कि सैमसन छक्का लगाकर मैच फिनिश करें और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

फैंस की डिमांड हुई पूरी
सैमसन ने भी किसी फैन को निराश नहीं किया और गेंदबाज इनोसेंट काइया के सिर के ऊपर से शानदार हवाई शॉट लगाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। संजू की आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। ये वीडियो साफ दर्शाता है कि फैंस के बीच संजू सैमसन कितने फेमस है। आयरलैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर भी इस तरह की वीडियो सामने आई थी।
The crowd was rooting for him. And Chetta didn't disappoint. 😍🤌pic.twitter.com/swXFvjKynq
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 20, 2022

संजू ने खेली मैच जिताऊ पारी
27 वर्षीय संजू सैमसन ने दूसरे मैच में 39 गेंदों पर 43 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े। इस साल 5 एकदिवसीय मैचों में सैमसन 57.50 की शानदार औसत से कुल 115 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को मिला। इस पारी के लिए उनको वनडे में पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
बता दें कि जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे और भारत ने 25.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications