आखिरकार ऋषभ पंत को मिली प्लेइंग-11 में जगह, जानिए क्यों रोहित शर्मा ने उन्हें चुना

Rishabh Pant: विश्वकप के आखिरी सुपर-12 मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने हैं। मैच में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आज की टीम में रोहित शर्मा ने बड़ा बदलाव किया है। पहली बार इस विश्वकप में विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। पिछले 4 मैचों में पंत की जगह दिनेश कार्तिक को ही टीम में मौका दिया गया था। लेकिन आज आखिरकार ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है। ऐसे में हर किसी की नजर आज ऋषभ पंत पर होगी कि क्या वह बल्ले से कुछ खास पाते हैं या नहीं।

Rishabh Pant

टीम में बदलाव को लेकर रोहित शर्मा ने कहा हम चाहते हैं कि पहले बल्लेबाजी करें और अपने गेंदबाजों को अच्छा टार्गेट डिफेंड करने के लिए दें। टीम में एक बदलाव किया गया है, ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह टीम में खिलाया गया है। वह एकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी तक इस दौर पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। यहां तक कि पंत ने वॉर्म अप मैच भी नहीं खेले हैं। हम उन्हें एक मैच देना चाहते थे। बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, हमे बतौर टीम अच्छा करने की जरूरत है।

गौर करने वाली बात है कि भारतीय टीम विश्वकप के सेमीफाइनल में पहले ही प्रवेश कर चुकी है। नीदरलैंड ने जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका का हराया उसके चलते ना सिर्फ दक्षिण अफ्रीका विश्वकप से बाहर हुआ बल्कि भारत को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई। ऐसे में आज के मैच के नतीजे का महत्व दो लिहाज से काफी अहम है। अगर भारत आज जीतता है तो सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा साथ ही अगर सेमीफाइनल मैच में बारिश होती है तो भारत पहले पायदान में रहने की वजह से सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। लिहाजा भारत आज का मैच जीतने की हर संभव कोशिश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+