IND vs ZIM: संजू सैमसन नहीं बल्कि 32 साल का खिलाड़ी करेगा रिंकू को रिप्लेस? भारत की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य के चलते रिंकू सिंह के घर लौटने के बाद प्लेइंग इलेवन में एक स्थान खाली हो गया है। जहां कई फैंस संजू सैमसन को शामिल करने की मांग कर रहे थे, वहीं पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक अलग और अनुभवी नाम का समर्थन किया है।

रवि शास्त्री का मानना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत को अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बनाने के लिए अक्षर पटेल को वापस लाना चाहिए। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा कि संजू सैमसन के बजाय 32 वर्षीय अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर दोनों को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए।

ind vs zim

अक्षर पटेल को टीम में शामिल करने के पीछे एक मजबूत तर्क उनकी गेंदबाजी है। संजू सैमसन कीपर हैं और वहां पहले से ही ईशान किशन टीम में मौजूद हैं। अगर सैमसन को लाया जाएगा, तो गेंदबाजी में भारत के पास विकल्प कम हो जाते हैं। इस वजह से सैमसन को बाहर रखना सही फैसला हो सकता है।

IND vs ZIM: सैमसन की जगह कब?

वॉशिंगटन सुंदर भी बैटिंग के साथ गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं। अगर सैमसन को ऊपरी क्रम में खेलने के लिए टीम में शामिल किया जाता है, तो वह सिर्फ अभिषेक शर्मा को बाहर करने पर ही संभव हो सकता है। यह देखना होगा कि इस मामले में टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है।

शास्त्री के अनुसार "अगर आठ बल्लेबाज काम नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ गलत है। आपको एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प की जरूरत है। अक्षर पटेल का अनुभव ऐसे महत्वपूर्ण मैचों में काम आएगा, खासकर तब जब किसी मुख्य गेंदबाज का दिन खराब हो।"

भारत की संभावित इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+