IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव! अभिषेक शर्मा की छुट्टी, ऐसी होगी प्लेइंग XI
IND vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है। अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के लिए टीम मैनेजमेंट कड़े फैसले लेने की तैयारी में है। खबरों की मानें तो लगातार फ्लॉप हो रहे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और अनुभवी चेहरों की वापसी तय है।
युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला पिछले कुछ मैचों से पूरी तरह खामोश है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। अभिषेक शर्मा को अगले मैच से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह अनुभवी संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है।

सैमसन के आने से ईशान किशन के साथ एक लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनेगा, जो पावरप्ले में प्रभावी साबित हो सकता है। इस विश्व कप में सैमसन को अब तक महज एक ही मुकाबले में खेलने का मौका मिला है।
अक्षर पटेल की वापसी?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना विशेषज्ञों की नजर में एक बड़ी गलती थी। वॉशिंगटन सुंदर उस मैच में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब चेन्नई की स्पिन-फ्रेंडली पिच को देखते हुए अक्षर पटेल की टीम में वापसी लगभग तय है। इसके अलावा बीच के ओवरों में विकेट चटकाने के लिए कुलदीप यादव को भी शामिल किया जा सकता है, जो वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं।
रिंकू सिंह की जगह पर भी खतरा?
रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि टीम संतुलन को देखते हुए रिंकू सिंह को भी प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है ताकि अक्षर पटेल को शामिल किया जा सके। अक्षर के आने से बल्लेबाजी में गहराई के साथ-साथ टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प भी मिलेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications