ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया बनी भस्मासुर, तोड़ा सर्वाधिक स्कोर का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, दुनिया में हड़कंप

IND vs ZIM: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों के लिए कोई कोना सुरक्षित नहीं था, क्योंकि टीम इंडिया के बल्लेबाज मैदान पर 'भस्मासुर' बनकर उतरे थे। भारतीय धुरंधरों ने पहली गेंद से ही ऐसा विध्वंसक रुख अपनाया कि ज़िम्बाब्वे का पूरा गेंदबाजी आक्रमण ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। भारत ने 18 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर तहलका मचा दिया। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर बनाकर गदर मचा दिया, यह इस विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

साल 2007 के पहले टी20 विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 218 रन बनाए थे, जो पिछले करीब दो दशकों से टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोर था। लेकिन आज चेन्नई की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने उस जादुई आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 2007 के उस ऐतिहासिक डरबन मैच की यादें आज चेपॉक में ताजा हो गईं, जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है।

ind vs zim

भारतीय टीम के लिए आज हर बल्लेबाज ने अपना योगदान दिया और जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। ओपनरों से लेकर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अपना रौद्र रूप दिखाया। इस विश्व को में वेस्टइंडीज ने सर्वाधिक स्कोर 254 रन बनाए थे लेकिन टीम इंडिया ने उस कीर्तिमान को भी तोड़ दिया। टी20 विश्व कप के ओवरऑल इतिहास में सर्वाधिक रन वेस्टइंडीज (260) के नाम है, भारत अब दूसरे स्थान पर है।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का ऐसा रहा प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा (55 रन, 30 गेंद): इस पारी के असली हीरो अभिषेक रहे, जिन्होंने 183.33 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 4 छक्के जड़े और टीम को वो शुरुआती मोमेंटम दिया जिसकी जरूरत थी।

हार्दिक पांड्या (50* रन, 23 गेंद): अंत तक नाबाद रहते हुए हार्दिक ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसमें 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

तिलक वर्मा (44* रन, 16 गेंद): तिलक ने मैदान पर आते ही तबाही मचा दी। उन्होंने 275.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में 44 रन कूट दिए (3 चौके, 4 छक्के)।

ईशान किशन (38 रन, 24 गेंद): मध्यक्रम में ईशान ने मजबूती दी और 4 चौके व 1 छक्के की मदद से महत्वपूर्ण 38 रन जोड़े।

सूर्यकुमार यादव (33 रन, 13 गेंद): कप्तान सूर्या ने अपनी छोटी लेकिन बेहद इम्पैक्टफुल पारी में 253.85 के स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 2 छक्के उड़ाए।

संजू सैमसन (24 रन, 15 गेंद): बतौर ओपनर संजू ने भी हाथ खोले और 1 चौके व 2 छक्कों के साथ पारी की तेज शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+