IND vs ZIM मैच में महफिल लूटने वाली 'मिस्ट्री गर्ल' कौन? मुस्कान पर फिदा हुए फैंस, तस्वीर वायरल!
IND Vs ZIM ICC T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का काम काफी आसान कर दिया है। पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार वापसी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। जब भारतीय टीम मैदान पर दबदबा बना रही थी, तब कैमरामैन की नजर एक खूबसूरत चेहरे पर थमी, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर 'मिस्ट्री गर्ल' के नाम से वायरल हो गई।
कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल (IND Vs ZIM ICC T20 World Cup)
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मिस्ट्री गर्ल को लेकर फैंस की जिज्ञासा बढ़ गई। यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि भारतीय एक्ट्रेस और क्रिएटिव प्रोड्यूसर नैना भान हैं। मैच के दौरान नैना भान की उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत की जीत के करीब पहुंचने पर उनकी तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इस अनुभव को शेयर करते हुए नैना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की।

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में कर चुकी हैं काम
इस स्टोरी में उन्होंने लिखा कि कल शाम भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच देखा! क्रिकेट मेरा नया लोलापालूजा है। नैना भान केवल एक सोशल मीडिया चेहरा नहीं हैं, बल्कि डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में एक स्थापित नाम हैं। उन्हें मुख्य रूप से नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'क्लास' में 'कोयल कालरा' की भूमिका के लिए जाना जाता है।
वे एक लेखिका और क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने युवाओं पर आधारित कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स में पर्दे के पीछे रहकर काम किया है।
भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ आसान
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार जीत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल समीकरणों को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे का विश्व कप सफर समाप्त हो गया है, जबकि ग्रुप-1 से अंतिम चार की रेस अब भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सिमट गई है। भारतीय टीम के लिए अब समीकरण बेहद सरल हैं। यदि भारत अपना अंतिम मुकाबला जीतने में सफल रहता है, तो वह बिना किसी अन्य परिणाम पर निर्भर रहे दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।












Click it and Unblock the Notifications