IND vs ZIM: एशिया कप से पहले ही पाकिस्तान पर हावी हो जाएगा भारत, बस एक जीत की है बात

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 22 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप करने की होगी, जबकि मेजबान टीम अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। आखिरी मैच जीतकर भारतीय टीम के पास पाकिस्तान के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का बढ़िया मौका रहेगा।

पाक की बराबरी का मौका

पाक की बराबरी का मौका

केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया अगर तीसरा वनडे जीत जाती है तो पाकिस्तान के एक खास रिकॉर्ड के बराबर पहुंच जाएगी। दरअसल, पाक टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अभी तक कुल 54 एकदिवसीय मैच जीते है जबकि भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 53 मैचों में जीत नसीब हुई है। भारत आज मैच जीत जाता है, तो पाकिस्तान के बराबर पहुंच जाएगा।

कैसा रहा रिकॉर्ड

कैसा रहा रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अभी तक कुल 65 वनडे खेले हैं, जिसमें टीम को 53 में जीत मिली और 10 में हार का सामना करना पड़ा। 2 मुकाबले टाई रहे। वहीं, पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 62 वनडे मैचों में 54 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। 2 मुकाबले टाई रहे और 2 का कोई परिणाम नहीं निकला।

जानकारी के लिए बता दें कि जिम्बाब्वे ने पिछले 14 वनडे मुकाबलों में भारत को नहीं हराया है। ऐसे में मैन इन ब्लू टीम को पहले से जीत का फेवरेट माना जा सकता है।

एशिया कप से पहले बढ़िया बात

एशिया कप से पहले बढ़िया बात

27 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ ही अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी वनडे में मिली जीत टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे भारत ने 10 विकेट और दूसरा पूरे 5 विकेट से जीता था। साथ ही केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार कोई सीरीज भी जीती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+