भारत के इस चैंपियन खिलाड़ी के साथ अब नहीं होगी नाइंसाफी! परफॉर्मेंस से फिर जीता फैंस का दिल

IND vs ZIM 2nd T20I Highlights: युवा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना जलवा बिखेर रहे हैं। रवि बिश्नोई ने पहले टी-20 मुकाबले में सबसे अधिक 4 विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की थी। रवि बिश्नोई की धारदार गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की पूरी टीम 115 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरे टी-20 मैच में भी रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

रवि विश्नोई ने फिर दिखाया दम

लंबे समय से अपनी परफॉर्मेंस की वजह से रवि बिश्नोई चर्चा का विषय बने हुए हैं। पूर्व भारतीय ऑल राउंडर खिलाड़ी इरफान पठान सहित क्रिकेट के कई दिग्गज रवि बिश्नोई को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। फैंस का भी मानना है कि रवि बिश्नोई की लगातार अनदेखी करना उनके साथ नाइंसाफी करना है। रवि विश्नोई भारत के लिए मैच विनर की भूमिका निभा रहे हैं।

IND vs ZIM 1

ले सकते हैं जडेजा की जगह

अब जब दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है तो ऐसे में रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा दूसरे फॉर्मेट में भी रवि बिश्नोई अपना जलवा दिखाने को बेकरार होंगे। रवि बिश्नोई आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कई बेहतरीन स्पेल डालने का काम किया है।

स्पिन रही है भारत की ताकत

अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफ़ी में रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी जा सकती है। रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव की जोड़ी विरोधी टीम के लिए खतरा पैदा करने के लिए काफी है। किसी भी टीम की स्पिन विभाग मजबूत होने से उसकी ताकत बढ़ जाती है। भारतीय टीम की ताकत भी स्पिन ही रही है, जो आने वाले समय में और बेहतर होते नजर आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+