शतक के पास जाकर किस्मत से हारे गिल, गेंदबाज आउट नहीं कर पाए तो बारिश ने पवेलियन भेजा

त्रिनिदाद, 28 जुलाई: 22 साल के शुबमन गिल के करियर की सबसे बेहतरीन पारी को बारिश ने मायूस कर दिया। अभी तक आईपीएल में भी लगातार प्रदर्शन करने में थोड़ी दिक्कत महसूस करने वाले गिल वेस्टइंडीज दौरे पर अलग ही फॉर्म में हैं। वे बल्ले से बहुत स्टाइलिश और आक्रामक रहे हैं। गिल ने धवन के साथ मिलकर ऐसी साझेदारी बनाई कि भारत ने ओपनिंग में अपने हिटमैन रोहित को ज्यादा मिस नहीं किया। धवन की कप्तानी में गिल निखरकर सामने आए और उनका बेस्ट स्कोर इस सीरीज के तीसरे वनडे में आया।

अफसोस की गिल शतक नहीं लगा सके

अफसोस की गिल शतक नहीं लगा सके

पर अफसोस की बात है कि शुबमन गिल को दो ही रनों से अपने शतक से चूकना पड़ा, वो भी बारिश की वजह से। यह मैच पहले ही चालीस ओवर का कर दिया गया था लेकिन जब गिल 98 रन बनाकर खेल रहे थे तब एक बार फिर बारिश ने खेल रोका और भारतीय पारी यहीं पर समाप्त हो गई। गिल मुरझाए चेहरे से पवेलियन लौटे। शायद वे जानते थे कि शतक अब बाद की बात है। लेकिन गिल ने 98 ही गेंदों पर एक बेहतरीन पारी खेली और अपना वनडे औसत पचास पार कर दिया है। ये उनका छठा एकदिवसीय मुकाबला ही था।

सीरीज के टॉपर

सीरीज के टॉपर

शुबमन इस सीरीज के टॉप बल्लेबाज हैं क्योंकि उन्होंने तीन मैचों में एक बार नाबाद रहकर 205 रनों का योगदान दिया। उनका औसत 102 के करीब रहा और दो अर्धशतक लगाने में वे कामयाब रहे।

तीसरे मुकाबले में गिल जब बैटिंग के लिए तो धवन के साथ मिलकर 113 रनों की साझेदारी कर चुके थे। उन्होंने इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ 86 रन जोड़े। यह मैच ऐसा रहा जिसमें बारिश और भारतीय टॉप ऑर्डर की बढ़िया बैटिंग ही चर्चित रही।

धवन ने एक और अर्धशतक लगाया

धवन ने एक और अर्धशतक लगाया

जहां तक मैच की बात है तो भारत ने बारिश के चलते केवल 36 ओवर ही बैटिंग की और डकवर्थ लुईस के नियम के चलते मैच हो रहा है। बारिश ने तीन विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए जबकि वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रन बनाने का टारगेट मिला है।

गिल के अलावा भारतीय पारी में शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने भी क्रमशः 58 और 44 रनों की पारी खेली।

बढ़िया लय वाले गिल को अब इंतजार करना होगा

बढ़िया लय वाले गिल को अब इंतजार करना होगा

भारतीय टीम में इतने खिलाड़ी मौजूद हैं कि अलग फॉर्मेट में लगभग अलग ही टीम उतारनी पड़ रही है। लेकिन गिल थोड़े दुर्भाग्यशाली हैं कि उनका टच तब वापस लौटा है जब टी20 सीरीज में उनका नाम नहीं है। जबकि सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों ने इस सीरीज में जगह बनाई है। यह पांच मैचों की श्रंखला 29 जुलाई से शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+