विंडीज ने भारत का बनाया भूत, 20 छक्कों के साथ चेज किया 249 का स्कोर, देखते रह गए भारतीय गेंदबाज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विशाल लक्ष्य के बावजूद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी और टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज हासिल करते हुए इस रोमांचक मुकाबले को यादगार बना दिया।

भारतीय पारी की शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आक्रामक तेवर दिखाए। इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। संजू ने महज 41 गेंदों में 9 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 82 रनों की आतिशी पारी खेली। 200 के स्ट्राइक रेट से खेली गई उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को बड़े स्कोर की ठोस नींव दी।

shai hope

संजू का भरपूर साथ ईशान किशन ने निभाया, जिन्होंने 22 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के जड़कर 43 रन बनाए। शिवम दुबे सिर्फ 7 रन बनाकर रोस्टन चेस का शिकार बन गए लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने कैरिबियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए मात्र 18 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के जमाकर 40 रन ठोके। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अंतिम ओवरों में रनों की गति को और तेज कर दिया। तिलक ने भी सिर्फ 18 गेंदों का सामना किया और 244.44 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से नाबाद 44 रन बनाए। आखिरी गेंद पर नमन धीर ने 1 गेंद में चौका जड़कर स्कोर को 249 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी में रोस्टन चेस सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि शमार स्प्रिंगर को 2 सफलताएं मिलीं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज की खराब शुरुआत रही. 3 विकेट 58 रनों पर गिर गए थे. इसके बाद शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड का तूफान आया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली। रदरफोर्ड ने मात्र 37 गेंदों में 7 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़कर 84 रनों की विध्वंसक पारी खेली। हालांकि कुलदीप यादव ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर रदरफोर्ड को आउट किया लेकिन तब तक मैच भारत की पकड़ से दूर निकल चुका था।

दूसरी ओर ओपनिंग करने आए शाई होप एक छोर पर चट्टान की तरह डटे रहे। होप ने भारतीय स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 45 गेंदों में नाबाद 102 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने भी सिर्फ 13 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 34 रन कूट डाले। वेस्टइंडीज ने 18।3 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए और 6 विकेट से एक यादगार व ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विंडीज की तरफ से टी20 में यह सबसे बड़ा रन चेज है। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है और तीन मैच बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+