IND vs WI Match Free Me Kaise Dekhe: भारत-वेस्टइंडीज मैच फ्री में कैसे देखें? करना होगा छोटा सा काम
IND vs WI Match Free Me Kaise Dekhe: भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। यह कप्तान शुभमन गिल के युग में भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ क्लीन स्वीप हो सकती है। भारत पहले टेस्ट को एक पारी और 140 रन से जीतकर सीरीज़ में 1-0 से आगे है।
पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज हुआ था पस्त (IND vs WI Match Free Me Kaise Dekhe)
अहमदाबाद में हुए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम भारत के सामने कहीं नहीं टिक पाई। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर करने के बाद भारतीय बल्लेबाजों केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़कर 448/5 पर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 159 रन पर आउट हो गई और भारत ने तीन दिन के भीतर ही बड़ी जीत हासिल कर ली।

भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं
दिल्ली टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। टीम के कोच और कप्तान दोनों ही विनिंग कॉम्बिनेशन को बरकरार रखना चाहेंगे। हालांकि, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की बैटिंग पोजीशन को लेकर प्रबंधन विचार कर सकता है, ताकि उन्हें बल्लेबाजी में और अधिक मौका मिल सके। वेस्टइंडीज की ओर से, बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ जेडिया ब्लेड्स को टीम में मौका मिल सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का दबदबा
वेस्टइंडीज ने 2002 के बाद से भारत को किसी भी टेस्ट मैच में नहीं हराया है। इस दौरान भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार नौ टेस्ट सीरीज़ जीती हैं। दिल्ली के इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने आखिरी बार कोई टेस्ट मैच 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही हारा था। इसके बाद से भारत ने इस वेन्यू पर 11 टेस्ट जीते हैं और केवल दो ड्रॉ रहे हैं।
लाइव देखने का तरीका
तारीख: 10-14 अक्टूबर
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
समय: सुबह 9:30 बजे (IST)
टॉस: सुबह 9:00 बजे (IST)
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
फ्री: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट फ्री में देखना चाहते हैं तो जियो के रिचार्ज के साथ जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री आता है। फ्री में देखने के लिए आपको फ्री सब्स्क्रिप्शन को एक्टिवेट करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications