VIDEO: बुमराह ने रॉकेट की तरह यॉर्कर डाल लगातार 2 बार उड़ाए डंडे, कैरेबियाई बल्लेबाजों की निकली हवा
IND vs WI: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की तरफ से धारदार गेंदबाजी देखने को मिली है। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर मेहमान टीम के परखच्चे उड़ा दिए। पहले दिन के खेल में ही मेहमान टीम को भारत ने ऑल आउट कर दिया।
बुमराह अपनी धांसू यॉर्कर गेंदों के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को उन्होंने इसी तरह आउट करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा डाली। विंडीज बल्लेबाज कुछ समझ नहीं पाए और सिर्फ देखते ही रह गए। बुमराह का वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

सबसे पहले विंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स को बुमराह ने दनदनाती हुई यॉर्कर से बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर आकर एक बार फिर से उनकी तरफ से कुछ वही किया गया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। इस बार जोहान लेयने की बारी थी।
इस तरह उन्होंने रॉकेट की तरह आई दो गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। दोनों गेंदों ने विकेट उड़ाने का काम किया। भारत ने पहली पारी में वेस्टइंडीज को 162 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। इस दौरान सिराज के खाते में 4 और बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किये।
बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में भारत में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया। वह भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए 24 पारियों का सहारा लिया। जवागल श्रीनाथ ने भी उतनी पारियां खेली थी। उनके अलावा कपिल देव, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने क्रमशः 25, 27, 27 पारियों में यह कारनामा किया था।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था लेकिन यह गलत साबित हुआ। वेस्टइंडीज का एक भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जमा पाया। जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दूसरे बेस्ट स्कोरर शाई होप रहे, उनके बल्ले से 26 रन आए।












Click it and Unblock the Notifications