IND vs WI: दिल्ली टेस्ट में टूट गया 7 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने पारी घोषित करते ही रचा इतिहास!
IND vs WI, Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने अपनी पहली पारी 518 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज के 4 अहम विकेट भी झटक लिए। हालांकि, भारतीय पारी घोषित होते ही क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में एक अनोखा और बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसने 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड (IND vs WI, Record)
टीम इंडिया की पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (175 रन) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129 रन) ने शानदार शतक लगाए। जब भारत ने अपनी पारी 518 रनों पर घोषित की। इस दौरान सबसे खास बात यह थी कि पूरी पारी के दौरान एक भी लेग बाई या बाई का रन नहीं आया।

टूट गया सालों पुराना रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है जो बिना लेग बाई और बाई के बनाया गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम था। उन्होंने 2018 में चटोग्राम में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी में 513 रन बनाए थे, जिसमें लेग बाई और बाई का कोई रन शामिल नहीं था। भारत ने 518 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
भारतीय टीम की इस पारी की एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसमें अतिरिक्त रन भी बहुत कम आए। 518 रनों की पूरी पारी में सिर्फ 2 अतिरिक्त रन आए और वो भी दोनों वाइड के रूप में थे। टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक रन की पारी में यह दूसरे सबसे कम अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड है। इस मामले में पहला रिकॉर्ड 1950 में ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट पर 549 रन बनाए थे, जिसमें सिर्फ 1 अतिरिक्त रन (जो बाई से आया था) शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications