IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने जीता दिल, शॉट लगने से घायल हुई फैन को दिया खास तोहफा- VIDEO
IND vs WI T20I: भारत के टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हार्दिक, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा को अर्धशतक नहीं बनाने देने के लिए हर तरफ से आलोचना का सामना कर रहे हैं, ने मैच के बाद लोगों का दिल जीत लिया।
हार्दिक ने मंगलवार को 160 रनों का पीछा करते हुए भारत के लिए विजयी रन बनाए थे। तब तिलक 49 रन बनाकर नाबाद थे। हार्दिक ने गुयाना के प्रॉविडेंस स्टेडियम में बैठी एक युवा महिला फैंस को गिफ्ट दिया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीत के बाद, पांड्या फिमेल फैन की ओर दौड़े और उन्हें एक साइन की हुई गेंद सौंप दी। हार्दिक का यह अच्छा व्यवहार उस समय आया जब ऑलराउंडर ने भारत के ट्रेनिंग सेशन के दौरान उस फैन को गलती से घायल कर दिया था।
ये सेशन सीरीज के महत्वपूर्ण तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले था। ये महिला फैन तब स्टेडियम में जल्दी पहुंची थी और सोमवार को पांड्या के एक शॉट से उसकी ठोड़ी पर चोट लगी। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मेडिकल स्टाफ को फैन का इलाज करने के लिए कहा और माफी के तौर पर एक स्पेशल गिफ्ट देने का वादा किया।
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर इरफान पठान का तंज? ट्वीट करके कहा- मुश्किल काम आप करो, आसान मैं कर लूंगा
मैच के बारे में बात करें तो, भारत ने सूर्यकुमार यादव (83) और तिलक वर्मा (49*) के अर्धशतकों की बदौलत 160 रनों का पीछा किया, जबकि वेस्टइंडीज ने सिर्फ 159 रन बनाए थे। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में 40 रन बनाकर अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।
वेस्टइंडीज पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है, और दोनों टीमें अब बाकी दो मैचों के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा में शिफ्ट हो गई हैं, जिसमें चौथा मैच शनिवार को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications