IND vs USA: 2 बड़े प्लेयर्स की छुट्टी, ईशान किशन ओपनर, आज के मैच में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI
IND vs USA Playing 11 Predictions: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच आज से शुरू हो रहा है और भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में अमेरिका (USA) से भिड़ने के लिए तैयार है। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच ने टीम की रणनीतियों में कुछ अहम बदलाव किए हैं।
सबसे बड़ी खबर बल्लेबाजी क्रम को लेकर है। युवा स्टार ईशान किशन आज अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। कप्तान सूर्या ने स्पष्ट किया है कि ईशान को नंबर 3 से नीचे नहीं खिलाया जाएगा, इसलिए उन्हें ओपनिंग का मौका मिला है। इसका मतलब है कि संजू सैमसन को फिलहाल बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।

तिलक वर्मा की वापसी से मिडिल ऑर्डर मजबूत
चोट से उबरने के बाद तिलक वर्मा की टीम में वापसी हुई है। वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे, जिससे भारतीय मिडिल ऑर्डर को स्थिरता मिलेगी। उनके आने से टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली है। चौथे नंबर पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभालेंगे, जबकि फिनिशर की भूमिका में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी नजर आएंगे।
गेंदबाजी में कुलदीप यादव पर संशय (IND vs USA)
गेंदबाजी विभाग की बात करें तो भारत तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के साथ उतर सकता है। स्पिन विभाग में उप-कप्तान अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को तरजीह दी जा सकती है, जिसका मतलब है कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को आज प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ सकता है।
IND vs USA: भारत की संभावित प्लेइंग-11
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications