IND vs USA: 7 फरवरी को मुंबई में भारत खेलेगा पहला वर्ल्ड कप मैच, घर बैठे बुक करें टिकट, महज इतनी है कीमत
IND vs USA 3rd Match Tickets Price: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने खिताब को बचाने के अभियान की शुरुआत 7 फरवरी (शनिवार) को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में करेगा। टूर्नामेंट के इस ओपनिंग मैच में भारत का सामना अमेरिका (USA) से होगा। दर्शकों के लिए अपने पसंदीदा सितारों को स्टेडियम में जाकर लाइव देखने का यह बेहतरीन मौका है।
मैच देखने के लिए खर्चने होंगे इतने पैसे (IND vs USA 3rd Match Tickets Price)
आईसीसी और मेजबान बोर्ड ने आम क्रिकेट फैंस की पहुंच को ध्यान में रखते हुए टिकटों की श्रेणी तय की है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए शुरुआती टिकट की कीमत 750 रुपये से शुरू होती है। स्टैंड्स और व्यूइंग एंगल के आधार पर टिकट की कीमतें अलग-अलग हैं। जनरल स्टैंड्स की टिकट 750 से 500 रुपये के बीच है। जबकि प्रीमियम और क्लब स्टैंड्स के लिए 2000 से 4500 रुपये तक टिकट प्राइस है।

टिकट बुक करने का आधिकारिक तरीका
टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए आईसीसी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दी है। टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आईसीसी की आधिकारिक पोर्टल tickets.cricketworldcup.com पर लॉग-इन करें। वेबसाइट आपको सीधे BookMyShow पर ले जाएगी, जो इस टूर्नामेंट का आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर है। यहां आप 'Team India' या 'Wankhede Stadium' के विकल्प को चुनकर सीधे 7 फरवरी के मैच पर पहुंच सकते हैं।
फैंस कर रहे हैं मैच का बेसब्री से इंतजार
स्टेडियम के मैप को देखकर अपनी सीट चुनें और डिजिटल माध्यमों (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) से भुगतान करें। सफल बुकिंग के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज और 'M-Ticket' आ जाएगा। 7 फरवरी का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बिजी रहेगा। जहां शाम को मुंबई में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, वहीं उसी दिन दोपहर में कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत होगी।












Click it and Unblock the Notifications