IND vs UAE Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाज पड़ेंगे भारी? भारत-यूएई एशिया कप मैच की पिच रिपोर्ट
IND vs UAE Pitch Weather Report: टीम इंडिया टी20 एशिया कप 2025 में धमाकेदार आगाज के लिए तैयार है। आज रात भारतीय युवा ब्रिगेड यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान लाखों फैंस की नजरें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर टिकी होंगी।
रात आठ बजे शुरू होने वाला यह मैच सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट का टोन सेट करने वाला हाई-वोल्टेज क्लैश माना जा रहा है। आइए एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं जोकि गेम चेंजिंग होने वाली है।

पिछली बार का चैंपियन भारत आईपीएल से निखरी अपनी ताकतवर टीम के साथ मैदान में उतरेगा। उनके लिए यह मैच पूरे टूर्नामेंट की लय बनाने का काम कर सकता है। वहीं, यूएई भले ही हालिया ट्राई सीरीज में कोई मैच नहीं जीत सका हो, लेकिन घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश जरूर करेगा।
IND vs UAE Pitch Report: पिच रिपोर्ट
दुबई की पिच पर तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है। इस मैदान पर 64% विकेट पेसर्स ने लिए हैं। हालांकि, बीच के ओवरों में स्पिनर खेल बदल सकते हैं। इस मैदान पर औसत स्कोर लगभग 144 रन है। यहां चेज करने वाली टीमों की जीत का प्रतिशत (59%) ज़्यादा है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी चुन सकती है।
IND vs UAE Weather Report: मौसम का हाल
अच्छी खबर ये है कि टीम इंडिया को अपने पहले ही मैच में मौसम का साथ मिलेगा, क्योंकि आसमान साफ रहेगा और मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, खिलाड़ियों के लिए गर्मी से परेशानी जरूर हो सकती है। तापमान लगभग 35°C के आसपास रहेगा और 65% ह्यूमिडिटी रहेगी।
टीम इंडिया की रणनीति
भारत के लिए शिवम दुबे ऑलराउंडर स्लॉट में मजबूत दावेदार हैं। विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है, जिससे संजू सैमसन बाहर बैठ सकते हैं। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी तय मानी जा रही है। स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव में से किसी एक को जगह मिल सकती है।
IND vs UAE Asia Cup 2025
- मैच: भारत बनाम यूएई, एशिया कप 2025
- तारीख: 10 सितंबर 2025
- स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
- मैच शुरू होने का समय: शाम 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- टॉस का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह।
संयुक्त अरब अमीरात टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह।












Click it and Unblock the Notifications