IND vs SL: यशस्वी जायसवाल अजीबोगरीब तरीके से आउट, कैसे एक गलती ने भेज दिया पवेलियन

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बेहद अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए। केएल राहुल के साथ तालमेल बिगड़ने के कारण श्रीलंकाई टीम ने इस मौके का फायदा उठाया और जायसवाल को पवेलियन भेज दिया।

यह घटना भारतीय पारी के 11वें ओवर में हुई। राहुल ने ऑफ स्टंप के बाहर आई गेंद को गेंदबाज की दाईं ओर खेला और रन लेने के लिए आगे बढ़े। कुछ भागने के बाद वह अचानक रुक गए। दूसरी तरफ जायसवाल भी रन के लिए दौड़ पड़े थे लेकिन गेंदबाज से टकराकर वह अपना संतुलन रख पाने में कामयाब नहीं हुए।

IND vs SL

इस बीच दोनों बल्लेबाज एक ही तरफ दौड़ पड़े। श्रीलंकाई टीम ने बिना देर किए गेंद को अपने कब्जे में लिया और रन आउट का मौका बनाया। प्रभात जयसूर्या ने गेंद उठाकर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला की तरफ फेंकी। डिकवेला ने थोड़ी हिचकिचाहट के बाद गिल्लियां बिखेर दीं और जायसवाल को पवेलियन की तरफ लौटना पड़ा।

जायसवाल ने 37 गेंदों पर 32 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे, जबकि उन्होंने कोई छक्का नहीं लगाया। एक अच्छी शुरुआत के बाद इस तरह विकेट गंवाना भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रहा। वह आक्रामक मूड में दिखाई दे रहे थे मगर एक गलती ने सब कुछ खत्म कर दिया।

राहुल को फैंस ने लिया आड़े हाथों

15 अगस्त के दिन यशस्वी जायसवाल के पास एक बड़ा मौका था, वह एक धाकड़ पारी से यादगार कहानी लिख सकते थे लेकिन केएल राहुल की गलती से उनको नुकसान हुआ। सोशल मीडिया पर फैंस ने केएल राहुल को जमकर खरीखोटी सुनाई। फैंस के अनुसार जायसवाल अच्छे टच में थे और तेज खेल रहे थे।

कप्तान ने फहराया तिंरगा

इससे पहले आजादी के जश्न का रंग श्रीलंका में भी दिखाई दिया। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वहां तिरंगा फहराया। उनके साथ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी मौजूद थे। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान भी हुआ था। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+