IND vs SL: क्या ऋषभ पंत आज भी बैटिंग करने नहीं आएंगे? भारतीय टीम से आई बड़ी खबर
Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत को चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था। बल्लेबाजी के दौरान गेंद उनके हाथ पर लगी, जिसके बाद वह दर्द में नजर आए और कुछ देर बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। पंत के इस तरह मैदान छोड़ने से भारतीय खेमे की चिंता बढ़ गई थी।
अब टीम इंडिया के लिए राहत की खबर सामने आई है। ऋषभ पंत खेलने के लिए तैयार हैं और वह कल शाम तक ही दोबारा मैदान पर उतरने के लिए फिट महसूस कर रहे थे। ऐसे में आज उनके बल्लेबाजी के लिए वापस आने की पूरी उम्मीद है। वह 3 रन के निजी स्कोर पर लौटे थे।

पंत का चोटिल होकर बाहर जाना भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता था, क्योंकि वह टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्ले से भी वह मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। खासकर टेस्ट क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी कई बार विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयाब रही है।
पंत के हाथ में लगी थी चोट
कल जब पंत रिटायर्ड हर्ट हुए, उस समय यह साफ नहीं था कि वह दोबारा बल्लेबाजी कर पाएंगे या नहीं। लेकिन शाम तक उनकी स्थिति बेहतर हो गई और उन्होंने खेलने के लिए खुद को तैयार कर लिया। इससे भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है। गेंद को पुल करते हुए पंत के हाथ में गेंद लगी थी और वह दर्द से कराह उठे थे। फिजियो ने मैदान पर आकर उनको बाहर चलने के लिए कहा था।
पहले दिन भारत की शानदारी बैटिंग
कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 ओवर में 300/5 का स्कोर बनाया। देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरी पारी में शतक जड़ते हुए 193 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 50 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 45 और रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर आउट हुए।


Click it and Unblock the Notifications
