IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में 33 वर्षीय भारतीय का डेब्यू, कब और कहां देखें फ्री में लाइव मुकाबला
IND vs SL Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज से कोलंबो में खेला शुरू हो रहा है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की नजर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी, जबकि मेजबान टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
श्रीलंकाई टीम की बैटिंग पिछले मैच में अच्छी नहीं रही थी, उस कमजोरी को दूर करते हुए आज एक नई रणनीति के तहत मेजबान टीम मैदान पर उतरी है। हालांकि उनके लिए मुकाबला इतना आसान तो नहीं रहने वाला है।

टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत में इस टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। अलग-अलग भाषाओं के लिए सोनी स्पोर्ट्स के संबंधित चैनल उपलब्ध रहेंगे।
मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर भारत बनाम श्रीलंका कोलंबो टेस्ट देखना चाहते हैं तो सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। हालांकि सोनी लिव पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है लेकिन कुछ सिम कार्ड रिचार्ज पर फ्री में भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट?
फ्री में मैच देखने वाले क्रिकेट फैंस के लिए डीडी स्पोर्ट्स विकल्प हो सकता है। भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी उपलब्ध है, जिसे डीडी फ्री डिश के जरिए बिना पेड टीवी सब्सक्रिप्शन के देखा जा सकता है।
टीम इंडिया में हुआ एक डेब्यू, बैटिंग का फैसला
भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट में एक डेब्यू देखने को मिला है, सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। 33 वर्ष के सारांश ऑल राउंडर हैं। टॉस जीतकर भारत ने बैटिंग का फैसला लिया।
पहले टेस्ट में क्या हुआ था?
भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया था। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उस मुकाबले में पहली पारी के दौरान टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्क्ल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। अब कोलंबो टेस्ट जीतकर भारत सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगा।
भारत (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका (प्लेइंग XI): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।


Click it and Unblock the Notifications
