IND vs SL: प्रैक्टिस के दौरान ही सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देख मुग्ध हुए अय्यर, किया ऐसा कमेंट

कई फैंस इस बात को लेकर हैरान हो सकते हैं कि सूर्यकुमार यादव पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे। मार्च 2021 में भारत में पदार्पण करने के बाद से, सूर्यकुमार यादव को करीब दो साल बाद अपने मैदान पर भी पदार्पण करने का मौका मिल रहा है। इस दौरान भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की अगुवाई में श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेलेगी। मंगलवार को शुरू होने वाली टी20 सीरीज सूर्यकुमार यादव के लिए खास है। वह सीरीज में उप-कप्तान भी होंगे जिसका मतलब ये है कि टीम इंडिया की लीडरशिप में उनकी एंट्री हो चुकी है।

उप-कप्तान के रूप में स्काई का पहला मैच
ये भारतीय टीम के उप-कप्तान के रूप में स्काई का पहला मैच होगा। रोहित शर्मा के अंगूठे की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है जिसके चलते चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में नियुक्त किया।
इस समय सूर्यकुमार दुनिया में मौजूदा सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज हैं। वानखेड़े में पहले टी20 की पूर्व संध्या पर सूर्या ने बढ़िया प्रैक्टिस सेशन का लुत्फ उठाया। बीसीसीआई ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार का एक छोटा वीडियो पोस्ट किया। जिस पर कैप्शन था- "एक नया साल। एक नई शुरुआत। एक नया उप-कप्तान।

यादव और अय्यर में जगह पाने की प्रतियोगिता थी
श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर सूर्यकुमार के वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। अय्यर ने फायर इमोजी का इस्तेमाल किया। दिलचस्प बात यह है कि वह सूर्यकुमार यादव ही थे जिन्होंने अय्यर को टी20 टीम से दूर किया था।
सफेद गेंद क्रिकेट के सिकंदर बन चुके सूर्या ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट खेलने का इरादा जाहिर करते हुए कहा था कि वह हमेशा देश के लिए लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का सपना देखते थे। वह भारत के उन बहुत कम मौजूदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में भाग लिया। उनको भारतीय टीम से बाहर चल रहे सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के अंडर में खेलने का मौका मिला। मुंबई के बल्लेबाज सूर्या ने पिछले साल दिसंबर में लगभग तीन वर्षों में अपने पहले रणजी खेल में 80 गेंदों में 90 रनों की बढ़िया पारी खेली।
यहां देखें वीडियो-
इसी बीच कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि सूर्यकुमार में खेल बदलने की क्षमता है और वह टीम प्रबंधन के लिए 'सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी' हैं।
उन्होंने कहा, "मैंने सूर्या के लिए अतीत में कहा है कि उसने देर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। मैं हमेशा 2020 से चाहता था कि वह भारतीय टीम का हिस्सा बने। लेकिन, दुर्भाग्य से, वह नहीं तब टीम में नहीं थे। इसलिए, भगवान ने उसे वह दिया जो उसे अतीत में नहीं मिला। वह देर से खेले लेकिन, हां, उन्हें वही मिला जो उन्हें पहले भी मिलता। पांड्या ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मैं उनको ऑल द बेस्ट कह सकता हूं और उम्मीद करता हूं कि टीम के लिए लगातार रन बनाते रहें। मेरे और मेरी टीम के लिए सूर्या जबरदस्त रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications