IND vs SL: भारत-श्रीलंका मैच के सुपर ओवर में अंपायर के फैसले पर हंगामा, क्रिकेट इतिहास का पहला मामला?
IND vs SL: एशिया कप में भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में पथुम निसंका का बल्ला जमकर बोला, भारत के 202 रनों के जवाब में बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने तूफ़ानी अंदाज में बैटिंग की। पथुम निसंका और कुसल परेरा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।
निसंका ने नियमित अंतराल पर रन बनाते हुए अपनी फिफ्टी के बाद गेम तेज कर दिया और भारत को दबाव में बनाए रखा। निसंका ने 52 गेंदों में सैकड़ा जमा दिया, एशिया कप टी20 में यह तीसरा शतक है। उनके अलावा विराट कोहली और बाबर हयात ने भी यह कारनामा किया है।

भारत से मिले 202 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका ने लगभग जीत दर्ज कर ली थी। अंतिम गेंद पर 3 रन की दरकार थी लेकिन दो ही रन आ पाए थे। इस वजह से मुकाबला टाई हो गया और यह सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में परेरा के आउट होने के बाद क्रीज पर शनाका थे।
अर्शदीप की गेंद पर शनाका बल्ला नहीं लगा पाए और कीपर सैमसन ने इसे पकड़ा। इस बीच रन बनाने का प्रयास देख सैमसन ने गेंद को विकेट में दे मारा। इस तरह यह रन आउट हो गया। इस बीच अर्शदीप ने मुख्य अंपायर से अपील कर डाली और अंपायर ने आउट दे दिया।
IND vs SL: सुपर ओवर में हंगामा
यहां शनाका ने रिव्यू लेकर निर्णय डेड कर दिया। मुख्य अंपायर ने आउट दिया था, तो रिव्यू कैच के लिए चला गया और रन आउट का मामला दब गया। रिव्यू में दिखा कि गेंद और बल्ले में सम्पर्क नहीं था, तो बल्लेबाज को नॉट आउट दिया गया। दोनों में से जो निर्णय पहले हुआ था, वहीं बॉल को समाप्त माना गया था। अर्शदीप अपील नहीं करते, तो शायद लेग अंपायर आउट देता, वह ठीक होता।
IND vs SL: सूर्या ने अंपायर से की बात
हालांकि बाद में सूर्यकुमार यादव और अंपायर के बीच बातचीत हुई लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। शनाका फिर से खेले लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए और भारत को 3 रनों का लक्ष्य मिला। सुपर ओवर में भारत ने पहली गेंद पर 3 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
सहवाग के साथ ऐसा ही मामला हुआ था
शनाका के मामले में पहले कैच आउट का रिव्यू आ गया, इस वजह से उसे माना गया। 2010 में वीरेंद्र सहवाग 99 पर खेल रहे थे। श्रीलंका के सामने मैच में सूरज रणदीप गेंदबाज थे। एक रन भारत को चाहिए थे और सहवाग ने छक्का जमा दिया था। गेंद नो बॉल थी, इसलिए पहले उसे काउंट किया गया, तो भारत की जीत हो गई और सहवाग का छक्का काउंट नहीं होने पर वह 99 पर नाबाद लौटे थे।












Click it and Unblock the Notifications