IND vs SL: 3 छक्के-दो चौके लगाने के बाद भी टूटा 'हिटमैन' का दिल, घुटनों पर बैठ दिया ऐसा रिएक्शन

IND vs SL, 3rd ODI, Rohit Sharma: विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ लगातार बल्ले से रन बरसा रहे हैं। वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी उन्होंने बड़ी पारी खेलने का काम किया।

Rohit Sharma

IND vs SL, 3rd ODI, Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा के पास इस मैच में एक बड़ी पारी खेलने का शानदार मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। आउट होने के बाद रोहित शर्मा बेहद मायूस नजर आए। आउट होने के बाद वह मैदान पर ही थोड़ी देर तक बैठे रहे।

अर्धशतक बनाने से चूके रोहित शर्मा

अर्धशतक बनाने से चूके रोहित शर्मा

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे अधिक 166 रन बनाए। रोहित ने 49 गेंदों पर 42 रन की अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्‍के लगाए। लेकिन वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। इसके बाद रोहित शर्मा निराश नजर आए।

मैदान पर ही बैठ गए रोहित शर्मा

मैदान पर ही बैठ गए रोहित शर्मा

चमिका करुणारत्‍ने की उछलती हुई गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाने की कोशिश की। लेकिन अविष्‍का फार्नांडो ने बाउंड्री लाइन पर रोहित का कैच पकड़ लिया। आउट होने के बाद रोहित शर्मा मैदान पर ही बैठ गए। सिर नीचे करके थोड़ी देर तक रोहित शर्मा जमीन को ही देखते रहे। रोहित शर्मा के रिएक्शन से साफ था कि वह अपना विकेट गंवाने से बेहद दुखी हैं।

भारत ने बनाए 390 रन

भारत ने बनाए 390 रन

शुभमन गिल के शतक और विराट कोहली के नाबाद 166 रनों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए। शुभमन ने 97 गेंदों में 116 रन की पारी खेली। कोहली 110 गेंदों में 166 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज के पहले वनडे में कोहली ने 113 रन बनाए थे। पिछली चार वनडे पारियों में यह उनका तीसरा शतक है। श्रीलंका के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है। फैंस को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+