IND vs SL: रोहित शर्मा ने संजू सैमसन को किया ODI टीम से बाहर? बड़ी खबर सामने आई
श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में संजू सैमसन को सिर्फ टी20 प्रारूप के लिए शामिल किया गया है।

IND vs SL: सैमसन को स्थायी तौर पर जगह नहीं मिल पा रही है। वह अंदर-बाहर होते रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सैमसन को वनडे टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि वह टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किये गए हैं। वनडे टीम में उनको शामिल नहीं करने पर सवाल भी उठे हैं। इस बीच खबर यह भी है कि रोहित शर्मा वनडे टीम में सैमसन को नहीं लेना चाहते थे।
क्रिकेट एडिक्टर ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रोहित शर्मा नहीं चाहते थे कि संजू सैमसन को वनडे टीम में शामिल किया जाए। उनको बाहर रखने का निर्णय रोहित शर्मा ने लिया था। चयन समिति संजू सैमसन के नाम पर कायम थी लेकिन रोहित नहीं माने। वह चाहते थे कि टीम में केएल राहुल को ही रखा जाए।
उल्लेखनीय है कि ऋषभ पन्त को वनडे टीम से बाहर रखा गया। श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किये गए हैं। हालांकि केएल राहुल का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। संजू सैमसन को अच्छे खेल के बाद भी टीम में जगह नहीं मिल पाई। इसको लेकर उनके फैन्स कई बार सोशल मीडिया पर आवाज उठा चुके हैं।
भारतीय वनडे टीम से शिखर धवन को भी बाहर रखा गया है। कहा जा रहा है कि धवन को आराम दिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी सामने नहीं आया है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में खेलेगी। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
भारतीय टीम इस प्रकार है
टी20: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक , शिवम मावी, मुकेश कुमार।
वनडे: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो। शमी, मो। सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications