IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इस दिन होगा, 3 दिग्गजों की वापसी तय

भारत और श्रीलंका के बीच सफेद गेंद क्रिकेट में सीरीज खेली जानी है। सबसे पहले टी20 और बाद में एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी।

Indian Team

IND vs SL: बांग्लादेश दौरा पूरा होने के बाद भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट अब घरेलू मैदानों पर खेलना है। भारत दौरे पर आने वाली पहली टीम श्रीलंका होगी। श्रीलंकाई टीम सफेद गेंद क्रिकेट के लिए भारत दौरे पर आएगी। जनवरी में सीरीज होनी है। इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया की घोषणा भी जल्दी होने वाली है। इस टीम में कुछ दिग्गजों की वापसी के पूरे आसार हैं। बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले बड़े नाम इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किये जा सकते हैं और ऐसा तय भी माना जा रहा है।

रोहित शर्मा की होगी वापसी

रोहित शर्मा की होगी वापसी

बांग्लादेश में एकदिवसीय सीरीज के दौरान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट लगवा बैठे थे। इसके बाद वह कुछ दिनों के लिए बाहर हो गए थे। बांग्लादेश में तीसरा वनडे नहीं खेल पाने के बाद रोहित शर्मा दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। अब वह एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह खेल सकते हैं।

जडेजा और बुमराह की वापसी संभव

जडेजा और बुमराह की वापसी संभव

खबरों के अनुसार मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति टीम का ऐलान करेगी। इसमें रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी के पूरे आसार हैं। काफी समय बाहर रहने के बाद दोनों चोट से रिकवर हो गए हैं। दोनों के आने से टीम इंडिया और ज्यादा मजबूत होगी।

हार्दिक पांड्या हो सकते हैं टी20 कप्तान

हार्दिक पांड्या हो सकते हैं टी20 कप्तान

कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या को टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया जा सकता है। पांड्या इससे पहले भी टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर वह टी20 टीम के कप्तान थे। वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप की सीरीज होनी है। टी20 सीरीज का आगाज 3 जनवरी से होना है।

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का कार्यक्रम

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का कार्यक्रम

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच 3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में और अंतिम टी20 मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जानी है। पहले वनडे मैच 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता में और अंतिम मैच 15 जनवरी को तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+