IND vs SL: भारत का धांसू खिलाड़ी होगा दूसरे टेस्ट से बाहर? 33 वर्षीय ऑल राउंडर को मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने शानदार शुरुआत की है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट को टीम इंडिया ने 165 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

इसी बीच कुलदीप यादव को बाहर किए जाने की खबरों ने जोर पकड़ा है। कुलदीप की गेंदबाजी गॉल टेस्ट मैच में ख़ास नहीं रही थी। मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सरांश जैन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। उन्हें दूसरे टेस्ट में भारत की ओर से डेब्यू का मौका मिल सकता है।

IND vs SL

कुलदीप यादव को किया जाएगा बाहर?

रिपोर्ट्स की मानें, तो सरांश जैन को कोलंबो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए जाने की मजबूत संभावना है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो यह उनके लंबे घरेलू क्रिकेट करियर का बड़ा पड़ाव होगा। खास बात यह है कि 33 साल की उम्र में वह पहली बार भारतीय टीम की टेस्ट कैप हासिल कर सकते हैं।

स्पिन विभाग में बढ़ गई स्पर्धा

सरांश जैन मौका मिलने पर कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। गॉल की टर्निंग पिच पर कुलदीप उम्मीद का जादू नहीं चल पाया था। उन्होंने पूरे टेस्ट में सिर्फ एक विकेट हासिल किया और 25 ओवर में 103 रन खर्च किए।

भारत के नए खिलाड़ी मानव सुथार ने गॉल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट झटके और अपनी पहली ही टेस्ट परीक्षा में प्रभाव छोड़ा। रवींद्र जडेजा ने भी चार विकेट लेकर टीम के स्पिन विभाग को मजबूती दी। इस प्रदर्शन को देखते हुए दूसरे टेस्ट के लिए स्पिन गेंदबाजों के बीच मुकाबला और कड़ा हो गया है।

सरांश जैन को सिर्फ एक स्पिनर के तौर पर नहीं देखा जाता। वह बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। भारत अगर टीम में एक अतिरिक्त ऑलराउंड ऑप्शन चाहता है तो जैन का दावा मजबूत हो सकता है।

बैटिंग में नहीं होगा बदलाव?

गेंदबाजी में कुलदीप की जगह सारांश को लाने की बातें सामने आ रही हैं लेकिन बैटिंग में कोई परिवर्तन शायद ही हो. सरफराज खान को एक बार फिर से बेंच पर बैठना पड़ेगा। ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में फिफ्टी जड़ी थी, पडिक्कल ने शतक जमाया था। इस वजह से सरफराज खान के लिए जगह नहीं बन पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+