IND vs SL: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! स्मृति मंधाना को बनाया गया उपकप्तान, कब होगा पहला मैच?
IND vs SL, squad Sri Lanka WT20I series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। यह सीरीज 21 दिसंबर से शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस सीरीज का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को मिली जगह (IND vs SL, squad Sri Lanka WT20I series)
इस टीम में सबसे रोमांचक बात यह है कि दो युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीनियर टीम में पहली बार मौका मिला है। अंडर-19 महिला T20 विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं जी. कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। कमलिनी विकेटकीपर के साथ-साथ अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती हैं, जबकि वैष्णवी अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से कमाल दिखाने को तैयार हैं।

कब खेला जाएगा पहला मैच
टीम की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी। जबकि उप-कप्तान की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना संभालेंगी। इनके अलावा दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे सितारे भी टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। सीरीज का आगाज विशाखापत्तनम में होगा, जहां 21 और 23 दिसंबर को पहले दो मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें तिरुवनंतपुरम जाएंगी, जहां 30 दिसंबर को अंतिम मैच सहित बाकी तीन मैच आयोजित होंगे।
भारत ने जीता था वर्ल्ड कप
यह टी-20 सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय टीम ने पिछले महीने ही अपना पहला ODI विश्व कप खिताब जीता था, जिसमें उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। यह जीत टीम के लिए आत्मविश्वास का एक बड़ा स्रोत होगी। श्रीलंका के खिलाफ यह घरेलू सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने और सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की करने का एक शानदार अवसर है। क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है।
भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा












Click it and Unblock the Notifications