पहले वनडे के लिए रोहित और विराट पहुंचे गुवाहटी, असम सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का किया ऐलान

गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका वनडे मैच को लेकर असम सरकार ने कामरूप नगर मेट्रो जिला में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। 1 बजे के बाद सभी सरकारी दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

Virat Kohli

श्रीलंका को तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से मात देने के बाद टीम इंडिया अब वनडे सीरीज की तैयारी में जुट गई है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहटी में खेला जाएगा। पहले वनडे के लिए गुवाहटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली गुवाहटी पहुंच गए। विराट कोहली ने स्टेडियम पहुंचकर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी। बाकि पूरी टीम सोमवार से स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेगी।

क्या कहा गया है सरकारी अधिसूचना में?

आपको बता दें कि गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका वनडे मैच को लेकर असम सरकार की ओर से भी रविवार को एक बड़ा ऐलान किया गया। दरअसल, सरकार ने कामरूप नगर मेट्रो जिला में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, जिले में सोमवार को राज्य सरकार के सभी जिला कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान दोपहर 1 बजे से बंद हो जाएंगे। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

रविवार रात को गुवाहटी पहुंचेंगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए रोहित और कोहली गुवाहटी पहुंच गए हैं। बाकि टी20 सीरीज में खेलने वाले खिलाड़ी रविवार देर रात तक गुवाहटी पहुंचेंगे। पूरी टीम सोमवार को स्टेडियम में प्रैक्टिस करेगी। भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 10 जनवरी को, दूसरा मैच 12 जनवरी और तीसरा वनडे 15 जनवरी को खेला जाएगा। इस साल विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है और इसी सीरीज के साथ विश्व कप की तैयारियों का आगाज भी होगा।

श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+