IND vs SL 4th T20: भारत–श्रीलंका के बीच चौथा टी-20 मैच आज, LIVE देखना है बेहद आसान, बस करना होगा ये काम!
IND vs SL 4th T20, Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। श्रीलंका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के पहले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज कर हरमनप्रीत कौर की सेना ने सीरीज पर पहले ही कब्जा कर लिया है। अब रविवार यानी 28 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले चौथे मुकाबले में भारत की नजरें अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने पर होंगी।
भारत का प्रदर्शन रहा है दमदार (IND vs SL 4th T20, Live Streaming)
वनडे विश्व चैंपियन भारत ने इस सीरीज में अब तक श्रीलंका को संभलने का कोई मौका नहीं दिया है। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए हैं। आलम यह है कि मेहमान टीम अब तक किसी भी मैच में 129 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाई है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामकता दिखाई है और सभी मैचों को 15 ओवर के भीतर ही खत्म कर दिया है।

किस्मत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर का दिया साथ
अब तक के मैचों में किस्मत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर का पूरा साथ दिया है। उन्होंने हर बार टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, सीरीज पहले ही जेब में होने के कारण, अब टीम इंडिया कुछ नया प्रयोग कर सकती है। कोच अमोल मजूमदार और कप्तान हरमनप्रीत इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का जोखिम उठा सकते हैं। भारत को अपनी बल्लेबाजी क्षमता को और निखारने की जरूरत है ताकि वह घरेलू परिस्थितियों में 180 से अधिक का स्कोर खड़ा कर सके।
लाइव देखने का तरीका
भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:00 बजे शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मैच का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग 'जियो हॉटस्टार' पर उपलब्ध होगी। क्या श्रीलंका इस मैच में पलटवार कर अपनी साख बचा पाएगा या भारत 4-0 की बढ़त के साथ अपनी बादशाहत कायम रखेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।
प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव
इस सीरीज में भारत ने अब तक अपने 15 सदस्यीय दल में से 13 खिलाड़ियों को आजमाया है। चौथे टी20 में टीम प्रबंधन गुनालन कमलिनी और अनुभवी हरलीन देओल को मौका दे सकता है। हरलीन की वापसी टीम के मध्यक्रम को मजबूती देगी, जबकि कमलिनी की मौजूदगी से बेंच स्ट्रेंथ की परीक्षा होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, जी. कमलिनी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, श्री चरनी, रेणुका सिंह ठाकुर, वैष्णवी शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications