IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में बुरी तरह हराते हुए सीरीज 2-1 से जीती

भारतीय टीम ने पहले ही मैच पर पकड़ बना ली थी। सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़ते हुए टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया था।

Indian Team

IND vs SL 3RD T20i (भारत बनाम श्रीलंका): राजकोट में श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 91 रनों से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 228 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपना तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाया। श्रीलंका की टीम जवाबी पारी में खेलते हुए 137 रन बनाकर आउट हुई।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत ने ईशान किशन के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। वह 1 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद राहुल त्रिपाठी खेलने आए और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले का फायदा उठाया। त्रिपाठी 16 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई। दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ रन बनाए।

गिल और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई। इस दौरान गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि यादव क्रीज पर बने रहे और धुआंधार अंदाज में खेलते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। वह 51 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान सूर्यकुमार के बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के आए। अक्षर पटेल ने भी 9 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 21 रन बनाए। इस तरह भारत ने 5 विकेट पर 228 रनों का स्कोर हासिल किया। श्रीलंका के लिए मदुशंका ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने तेज शुरुआत की लेकिन बाद में विकेट गंवाए। कुसल मेंडिस 23 और निसंका 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अविष्का फर्नान्डो भी 1 रन बनाकर चलते बने। यह सिलसला यहाँ नहीं रुका। असलंका 19 और धनंजय डी सिल्वा 22 रन बनाकर चलते बने। इस तरह श्रीलंका की स्थिति खराब हो गई। हसारंगा को 9 रन के निजी स्कोर पर उमरान मलिक ने आउट कर दिया। अंत में श्रीलंका 137 पर सिमट गई। भारत के लिए अर्शदीप ने 3 विकेट झटके। चहल, उमरान और पांड्या ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+