IND vs SL: दीपक हूडा ने बताया कैसे बनाया श्रीलंका के स्पिनरों को निशाना, क्या बात करके शॉट जड़े

श्रीलंका की टीम को पहले टी20 मैच में करीबी अंतर से हार मिली और दीपक हूडा को क्रेडिट जाना चाहिए। उन्होंने मुश्किल समय में आकर ताबड़तोड़ बैटिंग की थी।

Deepak Hooda

IND vs SL 1st T20i (भारत बनाम श्रीलंका): मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में 2 रनों के करीबी अंतर से पराजित कर दिया। टीम इंडिया बैटिंग के समय मुश्किल स्थिति में थी लेकिन दीपक हूडा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 23 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेल टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। उनको इम्पैक्ट डालने के कारण प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। हूडा ने अपनी रणनीति के खुलासा किया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच मिलने के बाद दीपक हूडा ने कहा कि जिस नम्बर पर मैं बैटिंग करता हूँ उसके अनुसार प्रैक्टिस करता हूँ। हम यही चर्चा कर रहे थे कि सिर्फ 2-3 बड़े हिट आने का मामला है और ऐसा होने पर हम वापस एक मोमेंटम प्राप्त करेंगे। मैं टीम के लिए अपने तरीके से योगदान करना चाहता था। मैं अभी घरेलू क्रिकेट में खेलकर आ रहा हूं और मैं जानता हूँ कि किस तरह से स्पिनरों को निशाना बनाना है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के लिए दीपक हूडा के अलावा अक्षर पटेल ने भी शानदार बैटिंग की। दोनों ने भारतीय टीम को 160 के पार जाने में मदद की। हूडा ने अपनी पारी में 4 जोरदार छक्के जमाए। वह 1 चौका जड़ने में सफल रहे। उनके साथ खेलने वाले अक्षर पटेल ने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए और भारतीय टीम को 94/5 के स्कोर से 162 रनों तक लेकर गए।

इसके बाद गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने बेहतरीन कार्य किया और विकेट झटके। शुरुआती दोनों विकेट मावी ने चटकाए। उन्होंने यह डेब्यू यादगार बनाते हुए श्रीलंका के कुल 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। टीम इंडिया ने श्रीलंका को अंतिम गेंद पर 160 रनों के स्कोर पर रोकते हुए मैच जीत लिया। श्रीलंकाई टीम को अंतिम गेंद पर 4 रन चाहिए थे लेकिन ये रन नहीं बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+