IND vs SA: भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी से नाम और नंबर गायब क्यों? असली वजह आ गई सामने
IND vs SA: टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों का आगाज हो चुका है और भारत ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अभ्यास मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। मैच की शुरुआत होते ही फैंस की नजरें एक अजीब बात पर टिक गईं। भारतीय ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जब क्रीज पर उतरे, तो उनकी जर्सी के पीछे न तो उनके नाम लिखे थे और न ही उनके नंबर थे। बाद में तिलक वर्मा की जर्सी पर नाम और नंबर मौजूद थे। सूर्यकुमार की जर्सी पर नंबर और नाम नहीं थे।
क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह किट मैनेजमेंट की कोई गलती है? हालांकि, एक्सपर्ट्स और ICC के नियमों के अनुसार इसके पीछे ठोस कारण हैं, जिनके बारे में फैंस को जरूर जानना चाहिए।

अभ्यास मैच का स्टेटस: ICC के नियमों के तहत वॉर्म-अप मैचों को आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय मैच (ODI या T20I) नहीं माना जाता। इन मैचों के रन और विकेट खिलाड़ियों के करियर रिकॉर्ड में नहीं जुड़ते। इसी कारण खिलाड़ी अक्सर कस्टमाइज्ड जर्सी के बजाय 'जेनेरिक' या 'ट्रेनिंग जर्सी' पहनकर उतरते हैं।
15 खिलाड़ियों का रोटेशन: वॉर्म-अप मैचों में टीमें अपने सभी 15 खिलाड़ियों को आजमाना चाहती हैं। कई बार खिलाड़ी फील्डिंग या बैटिंग के दौरान एक-दूसरे की जर्सी का इस्तेमाल भी कर लेते हैं। बिना नाम-नंबर की जर्सी पहनने से भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होती।
मुख्य किट को बचाकर रखना: टीमें अक्सर टूर्नामेंट के मुख्य ग्रुप मैचों के लिए अपनी ब्रांड न्यू जर्सी को बचाकर रखती हैं ताकि पहले बड़े मैच में टीम पूरी तरह से 'फ्रेश' लुक में नजर आए।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी नई है, इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है। इस वजह से एक तरह से जर्सी का पूरी तरह से अनावरण जैसा हो गया है। हालांकि ज्यादा परिवर्तन नहीं है लेकिन पहली नजर में देखने पर दर्शक समझ सकते हैं कि हल्का सा बदलाव है। साउथ अफ्रीकी टीम की जर्सी के ऊपर अगर नज़र डाली जाए, तो उसमें ऐसा कुछ नहीं है। अफ्रीकी प्लेयर्स के नाम और नंबर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications