IND vs SA: फाइनल टी20 में कौन करेगा शुभमन गिल को रिप्लेस? इस खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला कल खेला जाएगा। चौथा मुकाबला लखनऊ में खेला जाना था लेकिन कोहरे के कारण यह मुकाबला रद्द कर दिया गया। अब इस सीरीज में अंतिम मैच अहम है। दक्षिण अफ्रीका के लिए स्थिति करो या मरो वाली है।
टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल लखनऊ मुकाबले से पहले बाहर हो गए थे। पांव में चोट की वजह से गिल को बाहर होना पड़ा। अगले मैच में भी वह शायद नहीं खेल पाएंगे। इस स्थिति में टीम इंडिया में बदलाव होना तय माना जा रहा है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को अंतिम मुकाबला है। इसकी प्लेइंग इलेवन में गिल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करना पड़ेगा। ओपन करने लायक प्लेयर को ही टीम में शामिल किया जाना है। इसमें संजू सैमसन का नाम टॉप पर होना चाहिए।
IND vs SA: गिल की जगह सैमसन?
सैमसन ने टॉप क्रम में खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर वह टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दे सकते हैं। आक्रामक अंदाज में खेलते हुए वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शतक भी जमा चुके हैं। अभिषेक शर्मा और सैमसन दोनों के सामने अफ्रीकी गेंदबाज बौने साबित हो सकते हैं।
टॉप क्रम में बदलाव के अलावा अन्य किसी स्थान पर परिवर्तन की आवश्यकता महसूस नहीं होती। तिलक वर्मा अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या भी बेहतरीन काम कर रहे हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव हैं।
IND vs SA: सूर्या के रन आने की उम्मीद
अहमदाबाद की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर सूर्यकुमार यादव का बल्ला चलने की उम्मीद है। सूर्या काफी समय से अपनी बैटिंग से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वह रनों के लिए तरसते दिखाई दिए हैं। भारतीय टीम के इस मैच को जीतकर हर कंडीशन में सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
बेंच पर: शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज़ अहमद












Click it and Unblock the Notifications