IND vs SA: तिलक वर्मा ने कोहली-गिल को पछाड़ रचा इतिहास! टी-20 के नए हीरो ने बनाया धांसू रिकॉर्ड
IND vs SA Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए तिलक ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर यादगार जीत दर्ज की। इसके साथ ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने बढ़त बनाने में भी सफलता हासिल की।
तिलक वर्मा ने पूरे किए 4000 रन (IND vs SA Tilak Varma)
रविवार यानी 14 दिसंबर को तीसरे टी-20 में तिलक वर्मा ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 25 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान तिलक ने टी-20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। हैदराबाद के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपनी 125वीं टी-20 पारी में यह रिकॉर्ड बनाया।

कोहली-गिल को पछाड़ा
तिलक ने इस दौरान शुभमन गिल (129 पारियां) और महान विराट कोहली (138 पारियां) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। यह रिकॉर्ड बताता है कि यह युवा खिलाड़ी इस फॉर्मेट में कितनी तेज़ी से अपनी पहचान बना रहा है। इस सूची में उनसे आगे केवल दो नाम हैं। 116 पारियां के साथ ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में टॉप पर है। वहीं 117 पारियों के बाद केएल राहुल ने यह कमाल किया था।
हार्दिक पंड्या ने भी किया कमाल
इसी मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया। वह टी-20 में 100 विकेट लेने और 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले तेज़-गेंदबाजी ऑलराउंडर बन गए हैं। धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 123वें टी-20I मैच में हार्दिक ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट करके अपना 100वां टी-20 विकेट हासिल किया।
हालांकि उनसे पहले शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा और वीरनदीप सिंह ने यह डबल पूरा किया है, लेकिन ये सभी स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। हार्दिक पंड्या ने तेज गेंदबाज के रूप में यह रिकॉर्ड बनाकर एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।












Click it and Unblock the Notifications