भारत की हार में तिलक वर्मा-अभिषेक शर्मा के नाम छक्कों का धांसू रिकॉर्ड, अर्शदीप सिंह ने किया शर्मसार

IND vs SA: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में बुरी तरह हराते हुए सीरीज में बराबरी कर ली। पहले खेलते हुए अफ्रीका ने 213 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम 162 के स्कोर पर सिमट गई।

भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में कुछ रिकॉर्ड बने हैं, जिनमें अर्शदीप के नाम कीर्तिमान अच्छा नहीं रहा। उनके अलावा तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने भी कुछ आंकड़े अपने नाम किये हैं। उनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

ind vs sa

तिलक वर्मा का धांसू रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज़ बनने का रिकॉर्ड बना डाला। तिलक अब 26 छक्कों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर पहुँच गए हैं, और उनकी यह पावर हिटिंग भारतीय पारी की पहचान बन गई है। सूर्यकुमार यादव के नाम 25 छक्के हैं।

अभिषेक शर्मा ने की सूर्या की बराबरी

2025 में अभिषेक शर्मा 50 छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा दुनिया में सिर्फ सूर्यकुमार यादव ने किया था, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के ठोककर रिकॉर्ड बनाया था। अभिषेक का यह प्रदर्शन दिखाता है कि वे अब टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे खतरनाक पावर-हिटर के रूप में उभर चुके हैं।

अर्शदीप सिंह ने किया शर्मसार

अर्शदीप सिंह ने आज खूब रन लुटाते हुए शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। 54 रन वह दूसरा सबसे बड़ा रन खर्च है जो अर्शदीप सिंह ने किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में दिए हैं। इससे पहले उनका सबसे महंगा स्पेल 2022 में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 62 रन लुटाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+