IND vs SA: भारतीय टीम ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, जो कर रहा शर्मिंदा, 3 कप्तानों पर लगा दाग
India vs South Africa: रायपुर में भारतीय टीम के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो शर्मिंदगी का कारण बना है। भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल हभी इसे नहीं रोक पाए। रांची के बाद दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल टॉस हारकर इतिहास रच गए।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि मेहमान टीम सीरीज बराबर करना चाहती थी। हालांकि भारत सीरीज में आगे था और उसने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, फिर भी टॉस हारने के मामले में टीम इंडिया के नाम एक और अनचाहा विश्व रिकॉर्ड जुड़ गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम में बावुमा ने रयान रिकेल्टन की जगह ली।

पिछले दो साल में भारतीय टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में टॉस नहीं जीता है। लगातार बीसवें एकदिवसीय मैच में भारत को टॉस में हार का सामना करना पड़ा है। 15 नवंबर 2023 को भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था। उसके बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारे थे।
वहां से टॉस हार का यह सिलसिला चलता आ रहा है। इस दौरान टीम इंडिया को रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल ने लीड किया। किसी भी कप्तान ने टॉस नहीं जीता। रायपुर में भारत को एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार 20वीं बार टॉस में हार का सामना करना पड़ा है, जो एक अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 12 बार टॉस हारा था। उनके बाद शुभमन गिल का नाम आता है। गिल की कप्तानी में भारत को 5 एकदिवसीय मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनके अलावा केएल राहुल ने भी तीन मैचों में टॉस हारने का आंकड़ा अपने नाम कर लिया।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए आज रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया, वह सिर्फ 14 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications