IND vs SA: भारत-अफ्रीका के बीच पहला वर्ल्ड कप मैच कल, होगी चौके-छक्कों की बौछार, LIVE देखने का ये है जुगाड़
IND vs SA T20 World Cup warm up match: आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए दुनिया की तमाम दिग्गज टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। भारतीय टीम इस बार अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। वह इतिहास की पहली ऐसी टीम बनना चाहेगी, जो लगातार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही हो।
तैयारियों को परखने का आखिरी मौका (IND vs SA T20 World Cup warm up match)
भारतीय टीम की नजर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने पर भी होगी। टूर्नामेंट के मुकाबलों से पहले भारत अपना एकमात्र वॉर्मअप मैच 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह अभ्यास मैच महज एक औपचारिकता नहीं है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह अपनी बेस्ट 'प्लेइंग इलेवन' चुनने और रणनीति को परखने का आखिरी मौका होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-1 से जीती थी सीरीज
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीतकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। अभिषेक शर्मा की पावरप्ले में आक्रामकता, ईशान किशन की फॉर्म और हार्दिक पंड्या की ऑलराउंड काबिलियत टीम को मजबूती देने का काम कर रही है। वहीं अर्शदीप सिंह की कप्तानी में गेंदबाजी यूनिट डेथ ओवर्स में खुद को साबित करने के लिए तैयार है।
इतिहास रचने की दहलीज पर भारत
साल 2026 का वर्ल्ड कप भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक हो सकता है। यदि भारतीय टीम चैंपियन बनती है तो वह तीन टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। साथ ही घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए अपने घर में यह ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बनने का गौरव भी भारत के पास होगा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच 2024 के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करने जैसा होगा। एडेन मार्करम की कप्तानी में अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
लाइव देखने का क्या है तरीका
फैंस इस रोमांचक वॉर्मअप मुकाबले का लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी। वॉर्मअप मैच के नतीजे भले ही रिकॉर्ड बुक में नहीं जुड़ते हो, लेकिन दोनों ही टीम इस मुकाबले में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेगी।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications