IND vs SA: भारत-दक्षिण एक-दूसरे को टक्कर देने को तैयार, 8 नवंबर को पहला मुकाबला, जानें कहां देख सकेंगे लाइव
IND vs SA T20 Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 8 नवंबर यानी शुक्रवार से टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बेहद अहम रहने वाला है। भारत और साउथ अफ्रीका आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में आपस में टकराई थी, जहां भारत ने अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
जानें किसका पलड़ा रहा है भारी
अब तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 27 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 15 मैच जीते हैं और साउथ अफ्रीका ने 11 बार भारत को हराया है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बिना परिणाम के समाप्त हुआ है। भारत ने अपने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका को 5 बार हराया है, जबकि साउथ अफ्रीका ने भारत को अपने देश में 3 बार हराया है।

दोनों टीमों के बीच बाहर के मैदानों पर मुकाबले बराबरी पर रहे हैं, जहां दोनों ने 6-6 बार एक-दूसरे को हराया है। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 2 बार जीत हासिल की है। पिछले 3 मुकाबलों में से 2 में भारत ने जीत दर्ज की है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी 20 मैच का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा जियो सिनेमा पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। जियो सिनेमा पर मैच देखने के लिए फैंस को कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा। इसके अलावा आप वनइंडिया हिंदी वेबसाइट पर आप इस मुकाबले से जुड़ी हर पल की अपडेट पा सकते हैं।
जानें कब होंगे मुकाबले
पहला टी20 मुकाबला- 8 नवंबर (शुक्रवार)
दूसरा टी20 मुकाबला- 10 नवंबर (रविवार)
तीसरा टी20 मुकाबला- 13 नवंबर (बुधवार)
चौथा टी20 मुकाबला- 15 नवंबर (शुक्रवार)
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स।












Click it and Unblock the Notifications