IND vs SA: संजू सैमसन होंगे पहले टी20 से बाहर? कप्तान ने दिया बड़ा संकेत, कौन करेगा रिप्लेस?
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में होने वाले शुरुआती टी20 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के चयन और बल्लेबाजी क्रम की आवश्यकता पर खुलकर बात की है। उनके बयान ने टीम में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी के कारण उत्पन्न हुई जटिल चयन पहेली को और उजागर कर दिया है।
सूर्या के बयान से लग रहा है कि शायद संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिल पाएगी। दो प्लेयर्स भारतीय टीम में आए हैं। शुभमन गिल ओपनर के तौर पर खेलने वाले हैं, इससे संजू सैमसन की जगह पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है।

सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि टीम में सलामी बल्लेबाजों के अलावा, बाकी सभी को अत्यधिक फ्लेक्सिबल होना पड़ेगा। संजू सैमसन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जब वह टीम में आए थे, तब वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते थे। शुभमन गिल ने उनसे पहले श्रीलंका सीरीज़ में खेला था, इसलिए वह उस ओपनिंग स्पॉट के हकदार हैं।
इस बयान से यह साफ हो जाता है कि शुभमन गिल का स्थान सलामी बल्लेबाज के रूप में तय है, जिसका सीधा अर्थ है कि ऊपरी क्रम में कोई और बदलाव की गुंजाइश नहीं है। कप्तान ने संजू सैमसन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें कई मौके दिए गए और वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार थे, जो देखना वास्तव में अच्छा है।
टीम की जरूरत क्या है?
गिल और हार्दिक की वापसी के कारण अब विकेटकीपर का स्लॉट फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है। शुभमन गिल (ओपनर) और हार्दिक पांड्या (ऑलराउंडर) की निश्चित वापसी के बाद, टीम को मध्य-क्रम में एक ऐसे खिलाड़ी की आवश्यकता है जो तेजी से स्कोर कर सके और अंतिम ओवरों में बड़े शॉट लगाए।
कौन कर सकता है सैमसन को रिप्लेस
सैमसन कहीं भी खेल सकते हैं लेकिन मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के होने से उनकी जगह सीमित हो जाती है, तूफानी फिनिशर के रूप में टीम इंडिया जितेश शर्मा को मौका दे सकती है, ऐसा होने पर सैमसन बाहर हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications