IND vs SA: रवि शास्त्री ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, दिनेश कार्तिक को किया बाहर
गुरुवार, 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है।
नई दिल्ली: गुरुवार, 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में कप्तान रोहित समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, ऐसे में केएल राहुल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को भी टीम के साथ जोड़ा है। दिल्ली टी20 के लिए भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी प्लेइंग-11 चुनी है।

हैरान करने वाली बात ये हैं कि शास्त्री ने आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक को टीम में जगह नहीं दी। आरसीबी की ओर से खेलते हुए कार्तिक ने 16 पारियों में 55 की शानदार औसत और 183.33 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 330 रन बनाए थे। इस दौरान वह 10 बार नाबाद रहे।
Recommended Video
पहले टी20 मैच के लिए पूर्व हेड कोच ने बतौर ओपनर्स कप्तान केएल राहुल और चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ को चुना। अपनी टीम में शास्त्री ने डेब्यू आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स को खिताब जीताने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया है। स्टार स्पोर्ट्स शो 'गेम प्लान' पर शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि वे प्लेइंग-11 में उनके साथ जाएंगे जिन्हें वे पहले देखना चाहते हैं। केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़, शायद ओपन करेंगे। वे शायद ईशान किशन को इस खेल में ब्रेक देंगे या उन्हें तीन पर भेजेंगे।"
रवि शास्त्री ने आगे कहा, ''अगर आप ईशान किशन को नंबर 3 पर मौका देते हैं, तो नंबर 4 श्रेयस अय्यर। पांच पर विकेटकीपर और उपकप्तान ऋषभ पंत और छह पर ऑलराउंडर हार्दिक पांडया नजर आएंगे।''
गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शास्त्री ने अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को चुना। जबकि पूर्व भारतीय कोच का ऐसा मानना है कि दिल्ली टी20 के लिए अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक में किसी एक खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। बता दें कि अर्शदीप और उमरान ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। वहीं, हर्षल पटेल टीम की बॉलिंग लइन-अप को पूरा करेंगे।
दिल्ली टी20 के लिए रवि शास्त्री की प्लेइंग-XI: केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह/उमरान मलिक, हर्षल पटेल।












Click it and Unblock the Notifications