IND vs SA: 'केशव भाई हर बार ये...' केएल राहुल ने 'राम सिया राम' भजन सुनकर दी जबरदस्त प्रतिक्रिया
IND vs SA, Keshav Maharaj: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज जीत ली। दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने आउटप्ले कर दिया।
इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षण किया है। यह वीडियो केशव महाराज और केएल राहुल के बीच हुई बातचीत और पीछे चल रहे म्यूजिक को लेकर है। केशव महाराज के लिए स्टेडियम में भजन बजाया जाता है।

जब महाराज बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर होते थे, तो 'राम सिया राम' भजन बजाय जा रहा था। डीजे वाले केशव महाराज के लिए लगातार यही भजन बजा रहे थे। इसके बाद केएल राहुल ने इसे सुना और बल्लेबाज से बात की। राहुल ने कहा कि केशव भाई हर बार आपकी बैटिंग में यह बजाया जा रहा है। केशव महाराज ने भी इसे स्वीकार किया। केशव को मालूम था कि मेरी बैटिंग के दौरान यह भजन बजाया जा रहा है।
गौरतलब है कि केशव महाराज भारतीय मूल के हैं और हनुमान भक्त हैं। इसके अलावा उनके बल्ले पर भी ॐ लिखा हुआ है। धर्म को लेकर उनकी गहरी आस्था है। उनका परिवार आजादी से पहले भारत से दक्षिण अफ्रीका चला गया था। हाल ही में केशव महाराज वर्ल्ड कप के दौरान सुर्ख़ियों में आये थे। वह पूजा-पाठ में काफी भरोसा रखते हैं।
अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 78 रनों के बड़े अंतर से मात देते हुए तीन मैचों की सीरीज में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया ने पहला वनडे जीता था, इसके बाद अगले मैच में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की और फाइनल मैच टीम इंडिया ने जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications