IND vs SA: बिहार के लाल ने कर दिया कमाल, मुकेश कुमार का अनोखा रिकॉर्ड, खास क्लब में हुई एंट्री
IND vs SA, Mukesh Kumar: केपटाउन टेस्ट मैच में सिराज ने धमाका किया और कुल 6 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम को बुरी तरह से पछाड़ दिया। इस बीच एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जो चुपचाप अपना काम करते हुए एक अनोखा कारनामा कर गया। यहाँ बात मुकेश कुमार की हो रही है।
मुकेश कुमार क्कुछ ऐसा काम कर गए हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। अपनी गेंदबाजी के दौरान वह कोई रन खर्च नहीं करते हैं और 2 विकेट झटकने में सफल रहते हैं। मुकेश कुमार ने इस मामले में एक खास क्लब में भी एंट्री प्राप्त कर ली है।

बिना रन दिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुकेश तीसरे गेंदबाज हैं। 1959 में रिची बेनौड ने बिना कोई रन खर्च किये 3 विकेट हासिल किये थे। उनके बाद जो रूट ने भी ऐसा किया था, रूट में 2021 में 2 विकेट झटके थे और अब मुकेश कुमार ने भी कुछ ऐसा ही किया है। मुकेश कुमार ने अपनी पारी में 14 गेंद डाली और दो खिलाड़ी आउट किये।
बिहार के गोपालगंज से आने वाले मुकेश कुमार को शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में शामिल किया गया था। शार्दुल ठाकुर पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। इसके बाद उनको हटा दिया गया। मुकेश की लाइन और लेंथ सटीक रहती है। उन्होंने केशव महाराज और कगिसो रबाडा को पवेलियन की राह दिखाई।
भारत से विजय हजारे और रमेशचंद्र गंगाराम ने भी पारी में कोई रन खर्च नहीं किया लेकिन मुकेश कुमार के नाम के आमने 2 विकेट भी हैं। इस तरह वह ख़ास क्लब में शामिल हो जाते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भी कोई रन खर्च नहीं किया था। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में साउदी ने 1 विकेट झटका था।
ऑस्ट्रेलिया के पीटर रेमंड ने भी कोई रन नहीं दिया था लेकिन फिर विकेट आते हैं, तो वह पिछड़ जाते हैं।
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 55 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 6 विकेट अपने नाम किये। तीसरी बार उन्होंने पारी में 5 विकेट झटके। बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications