IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने LIVE मैच में किसे दी गाली? वीडियो देख फैंस भी हो गए हैरान
IND vs SA, Jasprit Bumrah Stump Mic Video: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपना दमखम दिखाया। शुरुआती दो विकेट लेकर उन्होंने भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। गेंदबाजी के दौरान बुमराह का एक 'स्टंप माइक चैटर' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुने गए हैं।
जसप्रीत बुमराह ने झटके दो विकेट (Jasprit Bumrah Stump Mic Video)
भारतीय गेंदबाजी कमान संभालने वाले जसप्रीत बुमराह ने मैच की शुरुआत में ही अपनी तूफानी गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों रियान रिकेल्टन और एडेन मार्कराम को पवेलियन भेजा। रिकेल्टन को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया, जबकि 13वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कराम का कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लपका।

बुमराह का वीडियो वायरल
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो वायरल हो गया। बुमराह ने टेम्बा बावुमा को एलबीडब्ल्यू आउट करने की जोरदार अपील की, जिसे ऑन-फील्ड अंपायर ने खारिज कर दिया। इसके बाद जब बुमराह डीआरएस लेने के लिए अपने साथियों के साथ चर्चा कर रहे थे तो उनके मुंह से निकला एक विवादास्पद वाक्य स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया।
महज 3 रन बना सके बावुमा
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बुमराह को बावुमा के बारे में टिप्पणी करते हुए सुना गया, बावुमा को लेकर बुमराह ने कहा कि ये बौना भी है। बुमराह के इस बयान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली साउथ अफ्रीका टीम का नेतृत्व करने वाले बावुमा चोट के कारण पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ मिस करने के बाद इस मैच में वापसी कर रहे थे।
बावुमा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वह सिर्फ 11 गेंदों में 3 रन ही बना सके। उन्हें 16वें ओवर की छठी गेंद पर स्पिनर कुलदीप यादव ने आउट किया जब लेग स्लिप पर मौजूद ध्रुव जुरेल ने उनका कैच पकड़ा। जब बावुमा आउट हुए तब साउथ अफ्रीका का स्कोर 16 ओवरों में 71/3 था और टीम मुश्किल में थी।
Bumrah on stump mic after tht LBW appeal: “Bauna bhi hai bhenchod”
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭
— Arnav. (@TheDrArnav) November 14, 2025












Click it and Unblock the Notifications