IND vs SA: टेस्ट इतिहास में भारत के लिए काला दिन, मिली अब तक की सबसे बड़ी हार
IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया की हालत पतली हो गई है, भारतीय टीम ने सुबह के सेशन में आते ही अपने कुछ विकेट गंवाए और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत के साथ इतिहास रच दिया। कप्तान ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी भी अब आउट होकर चले गए हैं। टीम इंडिया टेस्ट इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी हार के करीब है। रनों के हिसाब से भारत को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 93 साल के टेस्ट इतिहास में भारत के सामने पहली बार ऐसी शर्मनाक स्थिति सामने आई है।
भारत की आधी टीम महज 58 के स्कोर पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गई, इस दौरान साई सुदर्शन क्रीज पर टिके लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 549 रनों का लक्ष्य देकर भारत को बैकफुट पर धकेलने का काम किया है।

आज के दिन में कुलदीप यादव 5, जुरेल 2 और कप्तान ऋषभ पंत 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। सुदर्शन और जडेजा के अलावा भारत की बैटिंग लाइनअप में वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी जैसे ऑल राउंडर बचे थे, जो इस प्रारूप में विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं हैं।
पांचवें दिन के खेल में चाय ब्रेक तक भारत ने 5 विकेट पर 90 रनों का स्कोर बनाया। इस दौरान साई सुदर्शन 14 रन बनाकर क्रीज पर थे। जडेजा 23 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। भारतीय टीम 459 रनों से पीछे थी जो काफी बड़ा और मुश्किल आंकड़ा है।
दूसरी पारी में टीम इंडिया 140 के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई, भारत को इस मैच में 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा है, दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज हार्मर ने 6 विकेट हासिल किये हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रचने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications