IND vs SA: शुभमन गिल की हुई वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम घोषित, ईशान किशन का शतक गया बेकार
Indian T20 Team vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है, जो इस सीरीज को और भी दिलचस्प बना देगा। वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले शुभमन गिल वापस आ गए हैं, हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। फिट नहीं होने पर वह नहीं खेलेंगे।
बल्लेबाजी में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे, वहीं ऑलराउंड विभाग में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी गेंदबाजों के हाथों में रहेगी।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन और जितेश शर्मा के रूप में दो विकेटकीपर शामिल किये गए हैं। ईशान किशन की एक बार फिर से अनदेखी हुई है। मौजूदा सैय्म्द मुश्ताक अली ट्रॉफी में किशन ने धमाकेदार शतक जड़कर टीम में वापसी करने के लिए दरवाजा खटखटाया था। हालांकि सलेक्टर्स ने उनको जगह नहीं दी।
टी20 सीरीज का आगाज कटक से होगा, यह मुकाबला 1 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद अन्य चार मुकाबले न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ, अहमदाबाद में खेले जाएंगे। ये मैच 11, 14, 17 और 19 दिसंबर को खेले जाएंगे।
भारतीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर












Click it and Unblock the Notifications