IND vs SA: भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए कितने रन बनाने होंगे, गुवाहाटी टेस्ट में हार पक्की?
IND vs SA: गुवाहाटी के बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में सेनुरन मुथुसामी (109) और मार्को यानसेन (93) ने शानदार प्रदर्शन किया।
जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया पहली पारी में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रही, 122 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवा दिए। इससे फॉलोऑन का खतरा बढ़ गया। तीसरे दिन लंच तक भारत ने 7 विकेट पर 174 रन बनाए।

IND vs SA: फॉलोऑन कितने रनों से बचेगा
टेस्ट क्रिकेट के नियमों के अनुसार, भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए भारत को पहली पारी में कम से कम 290 रन बनाने ही होंगे। यह स्कोर हासिल न कर पाने की स्थिति में, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के पास भारत को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाने का विकल्प होगा। 200 या उससे ज्यादा रनों की लीड अगर दक्षिण अफ्रीका को मिल जाती है, तो टीम इंडिया को फ़ॉलोऑन से कोई नहीं बचा सकता। हालांकि यह टेम्बा बवुमा पर निर्भर होगा कि वह वापस खेलने के लिए भारत को बुलाएंगे या नहीं।
IND vs SA: भारतीय पारी लड़खड़ाई, विकेटों की झड़ी
भारत ने मैच के तीसरे दिन खराब शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की शुरुआती साझेदारी के बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 95 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया जल्दी-जल्दी अपने प्रमुख बल्लेबाजों को खो बैठी।
IND vs SA: बल्लेबाजों पर भारी दबाव
महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद अब निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया है। उन्हें संयम दिखाते हुए 290 के आंकड़े तक पहुँचना होगा। अगर भारतीय टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाती है, तो घरेलू मैदान पर फॉलोऑन खेलने के अलावा बेइज्जती भी सहन करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications