IND vs SA: लगातार 3 'डक' के बाद क्या अभिषेक की होगी छुट्टी? सुपर-8 में संजू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में भले ही शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन ओपनिंग के मोर्चे पर सूर्यकुमार यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। वहां बदलाव की गुंजाइश दिख रही हैं।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म और संजू सैमसन की दावेदारी ने टीम मैनेजमेंट को दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ind vs sa

अभिषेक शर्मा सुपर फ्लॉप

अभिषेक ने लगातार तीन मैचों (यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड) में शून्य (0) पर आउट होकर जीरो की हैट्रिक लगाई है। उनकी 'पहली ही गेंद से हिट' करने की तकनीक वर्ल्ड कप के दबाव और धीमी पिचों पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। ऐसे में सुपर-8 जैसे नॉकआउट जैसे माहौल में उन्हें खिलाना एक बड़ा जोखिम हो सकता है।

संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन उनके खिलाफ भी कुछ चीजें जा रही हैं। वह भी फॉर्म में नहीं हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। इसके अलावा वह स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ रन जमा सकते हैं।

टीम कॉम्बिनेशन जरूरी

टीम इंडिया के साथ समस्या यह भी है कि संजू सैमसन के अलावा अन्य कोई ओपनर बल्लेबाज नहीं है। अगर अभिषेक को बाहर किया जाएगा, तो सैमसन की एक ऑप्शन रह जाते हैं। सूर्यकुमार यादव अहम मैच में अब ओपन करके कॉम्बिनेशन खराब नहीं कर सकते।

सैमसन की खराब फॉर्म

इस विश्व कप में अभी तक सैमसन को एक मैच में खेलने का मौका मिला है, जिसमें वह खरा नहीं उतर पाए हैं। नामीबिया के खिलाफ सैमसन महज 22 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए थे। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट इन दोनों की समस्या को लेकर क्या करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+