IND vs SA: कब और कहां खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मुकाबला?
IND vs SA 5th T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला गया चौथा टी20 मुकाबला घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया था, जिससे सीरीज का रोमांच और बढ़ गया है। मौसम के कारण मैच एक भी गेंद फेंके बिना समाप्त करना पड़ा, जिससे दोनों टीमों को बराबर अंक मिले।
पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है। ऐसे में आखिरी मुकाबला निर्णायक साबित होने वाला है। भारत जहां इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका होगा।

IND vs SA: पांचवां टी20 कब होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मुकाबला कल शाम 7:00 बजे (लोकल टाइम) से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा।
IND vs SA: पांचवां टी20 कहां होगा?
यह हाई-वोल्टेज मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आयोजित होगा। दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs SA: लाइव मैच कहां देखें?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। जहां तक ओटीटी प्लेटफॉर्म का सवाल है, तो इस मैच को जियोहॉटस्टार पर सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
IND vs SA: कैसा रहेगा मौसम
अहमदाबाद में दिन का तापमान शुष्क रहने की संभावना है। इस वजह से शाम के समय मौसम को लेकर उतनी परेशानी नहीं होगी लेकिन हल्की ठंड देखने को मिल सकती है। हालांकि खेलने के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। मौसम को लेकर फैन्स खुश हो सकते हैं।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शाहबाज़ अहमद, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी ज़ोरज़ी, लुथो सिपामला, क्वेना मफाका












Click it and Unblock the Notifications